50,000 के अंदर गेमिंग पीसी कैसे बनाए ||  कम बजट में हाई परफॉर्मेंस गेमिंग PC

Hello Friends, अगर आप एक गेमर हैं और सोच रहे हैं कि 50000 रुपये में एक दमदार गेमिंग पीसी कैसे बनाया जाए, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि अच्छा गेमिंग सेटअप बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है। अगर थोड़ा स्मार्ट प्लान किया जाए, तो 50,000 के अंदर गेमिंग पीसी कैसे बनाएँ  आइए समझते हैं।

50,000 के अंदर गेमिंग पीसी कैसे बनाए

1. प्रोसेसर (CPU): दमदार और बजट फ्रेंडली

बजट के अंदर रहते हुए हमें ऐसा प्रोसेसर चाहिए जो गेमिंग के साथ मल्टीटास्किंग भी संभाल सके।

· AMD Ryzen 5 5600G – ये एक APU है जिसमें इनबिल्ट Vega ग्राफिक्स होते हैं। इसका मतलब है कि आपको शुरुआत में ग्राफिक्स कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

· कीमत: लगभग ₹12,000 से ₹13,000

Also Read अपने Laptop का Battery Back-Up कैसे बढ़ाएं ?

2. मदरबोर्ड (Motherboard):  सही मैच के साथ चलना जरूरी

Ryzen 5 5600G के लिए आपको AM4 सॉकेट वाला मदरबोर्ड चाहिए।

· Gigabyte B450M DS3H या ASRock B450M-HDV जैसे मॉडल इस रेंज में अच्छे ऑप्शन हैं।

· कीमत: ₹5,000 से ₹6,000 के बीच

इसमें आपको फ्यूचर में ग्राफिक्स कार्ड और RAM अपग्रेड की सुविधा भी मिलती है।

Also Read – Computer में क्या क्या सीखना जरूरी है ?

3. RAM:  स्मूद गेमिंग के लिए कम से कम 16GB

आज के टाइम में गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए 8GB RAM कम पड़ सकती है।

· इसलिए आप 2 x 8GB DDR4 3200MHz RAM का ऑप्शन लें।

· Corsair, ADATA या Crucial की RAM अच्छी होती है।

· कीमत: ₹4,500 से ₹5,000

4. आपके PC की Storage: SSD से मिलेगी रॉकेट स्पीड

गेम्स तेजी से लोड हों, इसके लिए SSD का होना जरूरी है।

· 256GB या 512GB NVMe SSD लें – गेम लोडिंग टाइम बहुत कम हो जाएगा।

· WD, Kingston या Crucial अच्छे ब्रांड हैं।

· कीमत: ₹2,000 से ₹3,000

बाद में आप एक सस्ता HDD भी जोड़ सकते हैं अगर ज्यादा स्टोरेज चाहिए।

5. कैबिनेट + SMPS: लुक्स और पावर दोनों जरूरी

· एक मिड टावर कैबिनेट जिसमें 450W या 500W का SMPS साथ में आता हो – ऐसा पैक लें।

· Ant Esports, Zebronics या CHIPTRONEX जैसे ब्रांड बजट में अच्छे कैबिनेट देते हैं।

· कीमत: ₹2,500 से ₹3,000

50,000 के अंदर गेमिंग पीसी कैसे बनाए

Also Read – अपने मोबाइल फोन को कैसे साफ करें ?

6. आपके PC के लिए Monitor:  गेमिंग के मजे के लिए क्लियर स्क्रीन जरूरी

अगर आपके पास मॉनिटर नहीं है तो

 21.5″ Full HD मॉनिटर (60Hz) – Acer या LG का ले सकते हैं।

· कीमत: ₹6,500 से ₹7,000

अगर आपके पास पहले से मॉनिटर है, तो इस बजट का पैसा बाकी हार्डवेयर में डाल सकते हैं।

7.  Keyboard & Mouse: गेमिंग का फील चाहिए

· Zebronics, Redragon या HP का बेसिक गेमिंग कीबोर्ड और माउस कॉम्बो लें।

· कीमत: ₹800 से ₹1,200

बाद में आप RGB कीबोर्ड या हाई DPI माउस पर अपग्रेड कर सकते हैं।

8. Operating system: Windows या Linux?

· शुरुआत में आप Windows 10 या 11 का फ्री वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं।

· अगर आप क्रिएटिव या डेवलपर हैं तो Linux (जैसे Ubuntu) भी एक ऑप्शन हो सकता है।

आपके Gaming PC के लिए Bonus Tipps: ग्राफिक्स कार्ड जोड़ना है?

· कुछ महीने बाद आप बजट बढ़ाकर GTX 1650 या RX 6400 जैसे एंट्री लेवल ग्राफिक्स कार्ड जोड़ सकते हैं, जो 1080p गेमिंग के लिए परफेक्ट हैं।

Conclusion: 50,000 के अंदर गेमिंग पीसी कैसे बनाए

तो ये था हमारा स्टेप-बाय-स्टेप गाइड – 50,000 के अंदर गेमिंग पीसी कैसे बनाए। अगर आप स्मार्ट तरीके से प्लान करें, तो इस बजट में भी PUBG PC, Valorant, GTA V जैसे गेम्स मस्त चल सकते हैं। शुरुआत Ryzen 5 5600G से करें, और धीरे-धीरे अपग्रेड करते जाएं। यही तरीका है – कम पैसों में जबरदस्त परफॉर्मेंस का।

आपके PC के लिए कुछ फाइनल फैक्ट्स:

1. Ryzen 5 5600G में Vega 7 GPU होता है जो 720p और 1080p गेमिंग के लिए काफी है।

2. SSD की स्पीड HDD से 5 गुना ज्यादा होती है।

3. Future अपग्रेड के लिए PSU और motherboard को ध्यान से चुनें।

1 thought on “50,000 के अंदर गेमिंग पीसी कैसे बनाए ||  कम बजट में हाई परफॉर्मेंस गेमिंग PC”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *