Blogging मे मैंने क्या क्या गलतियाँ की हैं? Hello Friends मेरा नाम है Abhijeet और आप जानते ही हैं की मेरी Site है Techabhijeet और दोस्तों नाम से ही पता चलता है की मैंने अपनी site Tech Field मे काम करने लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई थी दोस्तों मैंने BCA मे जब Admission लिया तो मैंने अपनी site setup की second Year में जब मुझे लगा की मैं भी अपनी site बनाकर कुछ काम करून पहले मैं दूसरी site के लिए आर्टिकल लिखा करता था जिससे की मुझे कुछ जेब खर्च मिल जाया करता था।
भाई लेकिन फिर मैंने अपनी ही शुरुआत करने की सोची और तब मैंने अपनी Site “TechAbhijeet.com” की शुरुआत की थी भाई और तब से मैं इस site पर लोगों के लिए Help full Content बनाता राहत हूँ भाई। जैसे की लोगों की कोई भी समस्या होती है जैसे की Mobile Hang Kar Raha Hai to Kya Kare? , ऐसे ही और भी छोटी छोटी Problems के solutions मैं देता रहता हूँ भाई।

भाई अब ये भी जान लो की मेरी Site Ranking कैसी रही है First Page पर?
भाई जैसा की मैंने बताया है की मैं लोगों की problems को solve करके आर्टिकल बनाता था तो मेरे काफी सारे आर्टिकल बहुत अच्छे चलते थे जैसे की मैं आपको बता दूँ की मैंने एक आर्टिकल बनाया था जो बहुत अच्छा Rank किया करता था की Smart Watch Ko Mobile Phone Se Kaise Connect Kare? , भाई मैंने इस आर्टिकल मे लोगों को एकदम सही सही और सीधा जवाब दिया था जिससे की लोगों की समस्या solve हो जाती थी और लोग काफी इस आर्टिकल को पसंद करते थे और सच बताऊँ तो मेरी site पर इसी आर्टिकल से Impression आना शुरू हुआ था। फिर और भी बहुत सारे articles ने Top में जगह बनाई और अच्छे खासे users भी आना शुरू हो गए थे।
भाई सबसे बड़ी चीज की मुझे AdSense Approval कितनी बार मे मिला था?
भाई जो भी Blogging शुरू कर है या जीतने भी छोटे Blogger हैं उनका सबसे बड़ा सवाल ये राहत है की भाई AdSense Approval कैसे और कितनी बार मे मिल जाता है तो भाई मेरा भी यही हाल था भाई लेकिन भाई मैं सच बताऊँ तो मुझे Second Apply मे ही AdSense Approval मिल गया था भाई वहाँ से मुझे एक चीज समझ आ गई थी की अगर आप अपना काम अच्छा करते हो तो रिजल्ट भी अच्छा ही मिलता है मैंने भाई लोगों की problem solving content लिखा था और जो बिल्कुल अपनी आसान भाषा मे लिखा था जिससे की लोग समझ सकें। तो अगर आपको अभी तक Approval नहीं मिला है तो आप एक बार लोगों की problems solve content बनाना शुरू करो आपको AdSense Approval मिलने के चांस काफी बढ़ जाएंगे।
तो भाई अब मैं आपको बताता हूँ की मैंने गलतियाँ क्या क्या की हैं जिससे की मेरी site को नुकसान पहुंचा है?
भाई अगर आप केवल पैसे कमाने के Purpose से Site शुरू करते हो तो आपको Organic Traffic मिलना वैसे भी कठिन हो जाएगा क्यूंकी आप सीधे उन Topics को cover करने की कोशिश करोगे जो की काफी टफ हैं काम्पिटिशन के मामले में जिससे की आप जल्दी ऊपर आ ही नहीं पाओगे और फिर होगा ये की आप बार बार नीच बदलोगे जिससे की और ज्यादा Frestation होगी आपको, ये सारी बाते तो मुझे पता थी और मैंने ये गलती भी नहीं की थी लेकिन भाई हुआ ये की,
मैंने सबसे बड़ी गलती ये कर दी की भाई मैंने तो लोगों की Problems solve करने वाला कंटेन्ट बनाता था जिससे की मैंने अपनी Site मे बहुत से ऐसे Topic भी Cover कर लिए जो की मेरी केटेगरी के तो थे ही नहीं और भाई जिससे की मेरी Site की Authority ही नहीं Build हो पाई और फिर Site Down जाना शुरू हुई तो सब बिगड़ता ही चला गया और मैं आज भी ये चीज सही नहीं कर पाया हूँ।
तो मैं आपको यही सलाह दूंगा की आप कभी भी अपनी केटेगरी से बाहर का ज्यादा कंटेन्ट मत cover करना क्योंकि ये तरीका भले ही आपको थोड़े समय के लिए Impression और Users दे देगा लेकिन लंबे टाइम मे नुकसान पहुँचा सकता है। तो भाई आज मैं इसी चीज को सुधारने की कोशिश मे लगा राहत हूँ।
भाई अब मैं आपको बतात हूँ की आपको क्या क्या गलतियाँ नहीं करनी चाहिए?
मेरे भाई गलतियाँ तो शुरुआत मे होती ही हैं सबसे होती हैं मुझसे भी गलतियाँ हुई हैं लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूँ की आपको किन किन गलतियों से बचना चाहिए आज के Time?
- भाई आपको काभी भी अपनी site पर ऐसे Topic ज्यादा नहीं Cover करना है जो की आपकी niche से match ही ना करते हों ऐसा करने से आप अपनी niche पर Authority build नहीं कर पाओगे और लोगों से पीछे रह सकते हो , तो भाई इस गलती से बचो
- दूसरा ये भाई की आपको ऐसे topics भी ज्यादा नहीं लिखने चाहिए जिसपर की पहले से लोग काफी लिख चुके हैं यी मे आपका Content पीछे रह सकता है लोगों तक पहुंचेगा ही नहीं।
- भाई Topic चुनते समय आपको Search Volume के पीछे भागना नहीं है आपको बस अपने Knowledge के Base पर काम करना है भाई।
- भाई कोशिश ये करो की भाई अपना Brand बनाने की कोशिश मे लगे रहो जैसे की लोग आपकी Site को अच्छे से पहचानते हों। ऐसा करने से आपकी Brand Value बनाने लगेगी।
- भाई आज के टाइम पर Site पर Traffic के लिए Google पर depend रहना भी सही नहीं है साथ साथ मे आप Youtube पर Shorts भी शुरू करो जिससे की लोग आपकी Website को पहचाने।
- भाई आपको अपने पुराने articles को टाइम से update भी करना है Content Publish Karo Aur Bhool Jao ये गलती मत करना आप।
- और भाई आज के time की सबसे बड़ी गलती की AI से भारी संख्या मे Article लिखवाकर Publish करना इससे Site के Content की वैल्यू कम हो जाती है क्योंकि Ai से लिखे content में Human Experience नहीं शामिल होता है।
मेरी आखिरी सलाह: भाई आपको हमेशा अपने Interest के हिसाब से काम करना है तो आप ज्यादा अच्छा कर पाएंगे। कोई कह दे की भाई ये category सिलेक्ट करो इस पर काम करो इससे अच्छा है की आप अपने आप से पूछो की आप किस Niche मे अच्छा काम कर पाओगे।


