मेरे भाई आजकल WhatsApp सिर्फ चैट करने का ऐप नहीं रहा। इसी WhatsApp के ज़रिए लोग बैंकिंग करते हैं, पेमेंट भेजते हैं और पर्सनल बातें शेयर करते हैं। लेकिन इसी भरोसे का फायदा उठाकर साइबर ठग एक ऐसा WhatsApp मैसेज भेज रहे हैं, जिस पर एक बार क्लिक करते ही पूरा अकाउंट खाली हो सकता है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई अजीब-सा मैसेज आया है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ज़रूरी है।

ये खतरनाक WhatsApp मैसेज आखिर होता कैसा है?
ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि फ्रॉड कॉल से होता है, लेकिन अब WhatsApp Scam Message ज़्यादा खतरनाक बन चुका है।
“आपका अकाउंट ब्लॉक होने वाला है” वाला मैसेज आ सकता है?
इस तरह के मैसेज में लिखा होता है कि आपका WhatsApp, बैंक या UPI अकाउंट बंद होने वाला है। नीचे एक लिंक दिया होता है और कहा जाता है कि तुरंत क्लिक करें।
“KYC Update” या “Verification Required”
कई लोगों को मैसेज आता है कि आपकी KYC पूरी नहीं है। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, एक नकली वेबसाइट खुलती है।
“Free Gift” या “Lucky Draw Winner”
कुछ मैसेज लालच देकर भेजे जाते हैं – इनाम जीतने, कैशबैक या फ्री रिचार्ज के नाम पर।
यही से असली खेल शुरू होता है।
लिंक पर क्लिक करते ही क्या होता है?
नकली वेबसाइट खुल जाती है
लिंक पर क्लिक करते ही जो पेज खुलता है, वो बिल्कुल असली जैसा लगता है। बैंक, WhatsApp या UPI ऐप जैसा डिजाइन होता है।
आपसे जानकारी मांगी जाती है
यहां आपसे मोबाइल नंबर, OTP, ATM डिटेल, UPI पिन या लॉगिन मांगा जाता है।
अकाउंट कंट्रोल ठग के हाथ में
जैसे ही आप OTP या पिन डालते हैं, आपका बैंक अकाउंट या WhatsApp अकाउंट ठग के कंट्रोल में चला जाता है।
मिनटों में अकाउंट खाली
कई केस में लोगों का पूरा पैसा कुछ ही मिनटों में निकल जाता है। बाद में समझ आता है कि गलती कहां हुई।
WhatsApp अकाउंट हैक होने के संकेत
अगर आपने गलती से किसी लिंक पर क्लिक कर दिया है, तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें।
WhatsApp अपने आप लॉगआउट हो जाना
अनजान मैसेज आपके नंबर से जाने लगना
बैंक से पैसे कटने के SMS आना
UPI ट्रांजैक्शन फेल या सक्सेस के मैसेज
ये साफ संकेत हैं कि कुछ गलत हो चुका है।
ऐसे WhatsApp मैसेज से कैसे बचें?
अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें
मेरे भाई चाहे मैसेज कितना भी जरूरी लगे, बिना सोचे-समझे लिंक न खोलें नहीं तो भाई जब तक आप कुछ समझ पाएंगे ये Hacker तब तक अपना काम कर लेंगे।
बैंक या WhatsApp कभी लिंक नहीं भेजता
कोई भी बैंक या WhatsApp आपको मैसेज में लिंक भेजकर OTP या पिन नहीं मांगता।
WhatsApp Two-Step Verification चालू रखें
इससे अकाउंट हैक होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
साइबर क्राइम में तुरंत शिकायत करें
अगर फ्रॉड हो गया है तो देर न करें। तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
भारत में WhatsApp फ्रॉड तेजी से क्यों बढ़ रहा है?
भारत में ऑनलाइन पेमेंट और UPI का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। इसी का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं।
हर दिन हजारों लोग WhatsApp Fraud, Online Scam, और Account Hack का शिकार हो रहे हैं, सिर्फ एक गलत क्लिक की वजह से।
आख़िरी सलाह आपके लिए: एक क्लिक, बड़ी मुसीबत बन सकती है भाई मेरे?
याद रखिए मेरे भाई ,
इस WhatsApp मैसेज पर गलती से भी क्लिक न करें, अकाउंट खाली हो सकता है? cyber security समझना बहुत जरूरी है
अगर ये जानकारी आपने समय रहते पढ़ ली, तो हो सकता है आपका या आपके किसी अपने का अकाउंट बच जाए।
इस आर्टिकल को आगे शेयर करना भी उतना ही ज़रूरी है, जितना पढ़ना।
और हाँ भाई कोई आपसे कहे की ये App Download करो या इसमे पैसे जीतो तो भाई किसी भी App को Download करने के लिए सबसे ज्यादा Google Play Store पर ही भरोसा करें।
भाई आप ये भी Check करो — Mobile की ये Setting बदल दी तो Battery Double हो सकती है


