YouTube अपडेट नहीं हो रहा है? जानें कारण और समाधान क्या है?

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको यूट्यूब से जुड़ी एक समस्या का समाधान बताने वाले और वह समस्या यह है कि जब आपका यूट्यूब अपडेट नहीं हो रहा है तो क्या करना चाहिए? या फिर यूट्यूब को कैसे अपडेट किया जा सकता है? इसीलिए आप आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें। 

फोन अपडेट कैसे करे? | Phone Update करना सीखें हिंदी में :

कई बार ऐसा होता है कि हम YouTube को अपडेट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन या तो अपडेट अटक जाता है या डाउनलोड ही नहीं होता। ऐसे में सवाल आता है— “आखिर YouTube अपडेट क्यों नहीं हो रहा?”

अगर आपके साथ भी यही दिक्कत आ रही है, तो टेंशन मत लीजिए! यहाँ मैं आपको इस प्रॉब्लम के कारण और 100% वर्किंग समाधान बताने वाला हूँ, जिससे आप YouTube को आसानी से अपडेट कर पाएंगे।

YouTube अपडेट नहीं हो रहा है?
YouTube अपडेट नहीं हो रहा है?

1. इंटरनेट स्लो है या काम नहीं कर रहा : 

अगर इंटरनेट कनेक्शन कमजोर है, तो YouTube अपडेट नहीं होगा।

समस्या का समाधान:

·  WiFi या Mobile Data बंद करके दोबारा चालू करें।

·  इंटरनेट स्पीड चेक करें (Google पर “Internet Speed Test” सर्च करें)।

·  Airplane Mode ऑन-ऑफ करें और फिर से अपडेट ट्राई करें।

2. फ़ोन में स्टोरेज की कमी हो सकती है? 

अगर फोन में जगह कम है, तो कोई भी ऐप अपडेट नहीं होगी, चाहे कितनी भी कोशिश कर लो!

समाधान क्या है?

·  Settings > Storage में जाकर चेक करें कि फोन में जगह बची है या नहीं।

·  जरूरी नहीं फाइलें, फोटो, वीडियो डिलीट करें या Google Photos पर बैकअप लें।

· कुछ अनयूज्ड ऐप्स अनइंस्टॉल करें और फिर YouTube अपडेट करें।

3. प्ले स्टोर में कोई गड़बड़ी हो सकती है ? 

Google Play Store में कोई बग या कैश प्रॉब्लम भी YouTube अपडेट में रुकावट डाल सकती है।

समाधान क्या हो सकता है? 

·  Play Store का कैश क्लियर करें:

· Settings > Apps > Google Play Store > Storage > Clear Cache

·  Google Play Store को फोर्स स्टॉप करें और फिर से खोलकर अपडेट ट्राई करें।

YouTube अपडेट नहीं हो रहा है?
YouTube अपडेट नहीं हो रहा है?

4. ऑटो अपडेट बंद हो सकता है? 

अगर आपने ऑटो अपडेट डिसेबल किया हुआ है, तो ऐप्स अपने आप अपडेट नहीं होंगी।

इसका समाधान:

·  Play Store खोलें और YouTube सर्च करें।

·  “Update” बटन दबाएँ।

·  Settings > Auto-update apps में जाकर “Over WiFi only” या “Over any network” ऑप्शन चुनें।

Also Read – Phone का लॉक कैसे तोड़े? पासवर्ड भूलने पर क्या करें?

5. Google अकाउंट में दिक्कत हो सकती है? 

कभी-कभी Google अकाउंट में कोई सिंक प्रॉब्लम आ जाती है, जिससे YouTube अपडेट नहीं होता।

समाधान:

· Play Store से लॉगआउट करें और दोबारा साइन इन करें।

· Settings > Accounts > Google में जाकर Sync ON करें।

Also Read – अपने मोबाईल फोन को कैसे साफ करें ? Clean Your Phone ?

6. पुराना एंड्रॉइड वर्जन YouTube सपोर्ट नहीं कर रहा? 

अगर आपका फोन बहुत पुराना है, तो YouTube का नया वर्जन इंस्टॉल नहीं हो पाएगा।

समाधान क्या हो सकता है? 

·  फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करें:

· Settings > Software Update > Check for updates

·  अगर सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं आ रहा, तो YouTube का पुराना वर्जन (APK) डाउनलोड करें।

7. VPN या बैकग्राउंड ऐप्स दिक्कत कर रही हैं? 

अगर आप VPN यूज कर रहे हैं या बैकग्राउंड में कोई भारी ऐप चल रही है, तो अपडेट रुक सकता है।

समाधान:

·  VPN बंद करें और फिर से अपडेट ट्राई करें।

·  बैकग्राउंड में चल रहे अनवांटेड ऐप्स बंद करें।

Also Read – अपने फोन का Battery Backup कैसे बढ़ाएं?

8. YouTube अपडेट नहीं हो रहा तो Uninstall करके दोबारा इंस्टॉल करें?

अगर कुछ भी काम नहीं कर रहा, तो YouTube को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करना ही सबसे अच्छा तरीका है।

कैसे करें?

1. Settings > Apps > YouTube > Uninstall Updates पर जाएँ।

2. फिर से Play Store में जाकर YouTube को अपडेट करें।

Also Read – अपने फोन को Heat(गर्म) होने से कैसे बचाए?

Conclusion : youtube नहीं चल रहा है तो क्या करें?

अगर YouTube अपडेट नहीं हो रहा, तो घबराने की जरूरत नहीं है। पहले इंटरनेट, स्टोरेज, प्ले स्टोर और फोन की सेटिंग्स चेक करें।

· कौन सा तरीका सबसे अच्छा है?

· इंटरनेट धीमा है तो WiFi/Mobile Data चेक करें।

· स्टोरेज फुल है तो जरूरी नहीं फाइलें डिलीट करें।

· अगर Play Store में दिक्कत है तो कैश क्लियर करें।

· फिर भी नहीं हो रहा? तो YouTube को Uninstall करके दोबारा इंस्टॉल करें।

अब जब भी YouTube अपडेट में दिक्कत आए, तो इन तरीकों को आज़माएँ और आराम से अपने पसंदीदा वीडियो देखें। 

इसी प्रकार यदि आपको किसी अन्य टेक्निकल समस्या से जुड़ी जानकारी चाहिए तो Comment सेक्शन में जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *