AI से Instagram Reels कैसे बनाएं? | Abhijeet से सीखिए AI Video बनाने का आसान तरीका

AI से Instagram Reels कैसे बनाएं? मेरे भाई अगर आप भी AI से video बनाना चाहते हैं तो भाई आज इस Post मे मैं आपको यही बताने वाला हूँ एकदम Real Experience है जो मेरा तो भाई आप Last तक जरूर बने रहिए।

AI से Instagram Reels कैसे बनाएं
AI से Instagram Reels कैसे बनाएं?

मेरे भाई आप समझो की AI Reels का ट्रेंड आखिर इतना बढ़ क्यों रहा है?

नमस्कार दोस्तों, मैं अभिजीत हूँ। अगर आप Instagram पर active हैं तो आपने जरूर देखा होगा कि आजकल बहुत सारे लोग AI की मदद से Reels बना रहे हैं। कुछ महीने पहले तक मुझे भी लगता था कि वीडियो बनाना काफी मुश्किल काम है। Script लिखना, Voice Record करना और फिर Editing करना काफी समय लेता था। लेकिन जब मैंने AI Tools इस्तेमाल करना शुरू किया तो कई चीजें आसान हो गईं।

मेरे भाई बताता हूँ की मैं AI Reels बनाने के लिए क्या करता हूँ?

तो भाई सबसे पहले मैं Reel का Topic चुनता हूँ। मान लीजिए मुझे AI, Technology या Social Media Growth से जुड़ी Reel बनानी है, तो मैं ChatGPT की मदद से कुछ Ideas निकाल लेता हूँ। इससे मुझे समझ आ जाता है कि वीडियो में क्या-क्या बताना है।

इसके बाद मैं छोटी और सीधी Script तैयार करता हूँ। मैंने अपने अनुभव से सीखा है कि Instagram पर लोग लंबी बातें सुनना पसंद नहीं करते। इसलिए मैं कोशिश करता हूँ कि वीडियो की शुरुआत में ही ऐसी बात कहूँ जिससे Viewer रुक जाए।

Voice और Editing कैसे करता हूँ? ऐसे ही मेरे जैसे आपको भी करना है

अगर कभी मुझे अपनी आवाज इस्तेमाल नहीं करनी होती तो मैं AI Voice Tools का सहारा लेता हूँ। इससे कुछ ही मिनटों में Voiceover तैयार हो जाता है। उसके बाद मैं CapCut जैसे Tool में Video Clips, Images और Voice जोड़कर Reel बना लेता हूँ।

मुझे सबसे अच्छा Feature Auto Captions लगता है। इससे वीडियो में Subtitle अपने आप जुड़ जाते हैं और Editing का काफी समय बच जाता है।

क्या AI Reels सच में Viral हो सकती हैं?

मेरे हिसाब से AI सिर्फ एक Tool है। Reel Viral तब होती है जब उसमें अच्छा Content हो। मैंने कई लोगों को देखा है जो सिर्फ AI के भरोसे वीडियो बनाते हैं, लेकिन Views नहीं आते। वहीं कुछ लोग साधारण Editing के साथ भी अच्छा Content डालते हैं और उनकी Reels लाखों लोगों तक पहुँच जाती हैं।

मेरे भाई आपके लिए मेरी सलाह: भाई आप किन किन तरीकों से एक अच्छा AI टूल इस्तेमाल करके विडिओ बना सकते हैं

अगर आप Beginner हैं तो AI Tools आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। मैं खुद कई बार इन Tools का इस्तेमाल करता हूँ और इससे मेरा काफी समय बच जाता है। लेकिन याद रखिए, Idea आपका होना चाहिए और Creativity भी आपकी ही होनी चाहिए। AI सिर्फ काम को आसान बनाता है, सफल आपको आपकी मेहनत ही बनाती है।

आप ये भी Check करो — Shorts Viral करने की Step-by-Step Strategy (2026)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *