दोस्तों आज मैं आपको इस आर्टिकल मे बताऊँगा की हर एक Creator को टेंशन होती है Views को लेकर की Starting मे भाई Views नहीं आ रहे हैं और भाई ज्यादातर creators की प्रॉब्लेम और सवाल होते हैं की भाई मैं ऐसा क्या करू अपने वीडियोज़ मे जिससे की मुझे भी अन्य लोगों की तरह Views मिलना शुरू हो जाएं। तो भाई अगर आप ने भी अभी जल्दी मे ही Video बनाना शुरू किया है तो आज मैं आपको यही सब चीजें बताऊँगा जिससे की आपके Videos मे views आना शुरू हो जाएंग।

भाई सबसे बाद सवाल की शुरुआत मे Views क्यों नहीं आते हैं?
मेरे भाई जब कोई Person शुरुआत मे Video बनान शुरू करता है तो शुरुआत मे उसको Reach नहीं मिलती है और भाई ये प्रॉब्लेम हर एक video बनाने वाले के साथ होती है चाहे वो एक बात creator हो या फिर कोई छोटा creator है जिसने स्टार्ट किया है लेकिन भाई मैं आपको बताऊँ तो आपको इस समस्या से घबराना नहीं चाहिए इन छोटी छोटी समस्याओं से कैसे निपटना है मैं आपको एक एक करके बताता हूँ तो सबसे पहले जानेंगे की शुरुआत मे views क्यों नहीं आते हैं एसके कई कारण होते आइए एक एक करके समझते हैं भाई।
| ज़रूरी Point | संक्षिप्त जानकारी |
|---|
| Video की शुरुआत में Hook | पहले 3–5 सेकंड में ऐसा बोलें या दिखाएँ कि दर्शक तुरंत रुक जाए और वीडियो आगे देखने लगे। |
| Video को सही तरीके से Upload करें | सही Title, Thumbnail, Description और Hashtags आपकी वीडियो को सही Audience तक पहुँचाने में मदद करते हैं। |
| Audience Retention | कोशिश करें कि लोग आपकी वीडियो को आखिर तक देखें। इससे वीडियो की Reach बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। |
| Valuable Content | ऐसा कंटेंट बनाएँ जिससे दर्शकों को नई जानकारी मिले या उनकी कोई समस्या हल हो। |
| Fast Editing | Video में समय-समय पर Visual Change, Text और Zoom का इस्तेमाल करें ताकि दर्शकों का Interest बना रहे। |
| Consistency | नियमित रूप से वीडियो Upload करें। लगातार Active रहने से Audience और Algorithm दोनों का भरोसा बढ़ता है। |

1. पहला कारण हो सकता है की आपके Videos की starting मे अच्छा Hook create नहीं हो पा रहा है भाई
मेरे भाई अगर आप चाहते हैं कि आपकी वीडियो ज़्यादा लोगों तक पहुँचे और उसे अच्छे Views मिलें, तो सबसे पहले आपको एक दमदार Hook पर ध्यान देना होगा। Hook वह पहली 3 से 5 सेकंड की लाइन या सीन होता है जो दर्शक का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लेता है। तो भाई मैं तो यही कहूँगा की आप अपने videos की starting ऐसी रखो की जो भी आपका विडिओ देखे वो उस Video पर टिक जाए।
इसलिए हमेशा याद रखें कि पहले कुछ सेकंड ही तय करते हैं कि दर्शक आपकी वीडियो देखेगा या अगले वीडियो पर चला जाएगा। एक अच्छा Hook न केवल लोगों का ध्यान खींचता है, बल्कि आपकी वीडियो की Reach, Engagement और Views बढ़ाने में भी Help करता है।
2. अपने Videos को सही तरीके से Upload करना चाहिए? ये भी एक बड़ी गलती साबित हो सकती है?
मेरे भाई बहुत से नए Content Creators अच्छी वीडियो तो बना लेते हैं, लेकिन उसे सही तरीके से Upload नहीं करते। यही छोटी-सी लापरवाही आगे चलकर बड़ी गलती साबित हो सकती है। सिर्फ अच्छी वीडियो बना लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से Publish करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। तो भाई अगर आप Facebook पर video बनाते हो तो भाई मैंने अपने इस video मे बाता रखा है की आपको facebook Par Video Kaise Upload Karna Chahiye? तो आप मेरा ये विडिओ भी देख सकते हैं।
याद रखें, एक शानदार वीडियो भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी यदि उसे सही तरीके से Upload नहीं किया गया हो। इसलिए हर वीडियो को Publish करने से पहले कुछ मिनट निकालकर उसकी सभी जरूरी सेटिंग्स की जाँच करें। यही छोटी-सी आदत आपकी Reach, Engagement और Views बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
3. मेरे भाई अब बात आती है Audience Retention की जो की बहुत जरूरी है? तो चलिए भाई इसको समझते हैं?
Audience Retention का मतलब है कि आपकी वीडियो को लोग कितनी देर तक देखते हैं। अगर ज़्यादातर लोग वीडियो को बीच में ही छोड़ देते हैं, तो प्लेटफ़ॉर्म को लगता है कि कंटेंट उतना दिलचस्प नहीं है। लेकिन जब लोग आपकी वीडियो को आखिर तक देखते हैं, तो Algorithm उसे और ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने की कोशिश करता है। इसलिए हमेशा ऐसा कंटेंट बनाइए जो शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों की रुचि बनाए रखे। तो भाई अब आप ये point समझ गए होंगे भाई अब चलो मेरे भाई मेरे दूसरा Point डिस्कस करते हैं।
4. भाई आप ये भी समझो की Valuable Content क्यों ज़रूरी है?
मेरे भाई हर वीडियो देखने के बाद दर्शक को कुछ न कुछ नया सीखने या जानने को मिलना चाहिए। जब आपकी वीडियो लोगों की किसी समस्या का समाधान करती है, नई जानकारी देती है या उनके लिए उपयोगी साबित होती है, तो वे उसे पसंद भी करते हैं और दूसरों के साथ शेयर भी करते हैं। ऐसे कंटेंट पर लोगों का भरोसा बढ़ता है और वे आपके अगले वीडियो का भी इंतज़ार करते हैं। तो भाई अब आप ये बात भी समझ गए हैं भाई अब एक और जरूरी Point पर चलते हैं। तो चलो भाई
5. मेरे भाई Video को Value कौन देता है वो है भाई Editing तो समझो आप की Fast Editing क्यों ज़रूरी है?
मेरे भाई आज के समय में लोगों का ध्यान बहुत जल्दी भटक जाता है। अगर वीडियो में लंबे समय तक एक ही सीन चलता रहे, तो कई दर्शक उसे स्क्रॉल कर देते हैं। इसलिए बीच-बीच में Text, Zoom, Cut, Animation या अलग-अलग Visual जोड़ते रहें ताकि वीडियो देखने में लगातार दिलचस्प बनी रहे। इससे लोग वीडियो को अधिक समय तक देखते हैं। भाई इसके बाद मैं अब जो मैं आपको point बताने वाला हूँ भाई वो है सबसे जरूरी वाही Decide करता है की आपकी Growth कितना होगी या फिर आप बीच मे ही हार माँ जाएंगे। तो भाई ये Point चलो समझते हैं।
6. भाई यही वो चीज है जहां से Creator की जीत और हार तय होती है? Consistency क्यों ज़रूरी है?
मेरे भाई सोशल मीडिया पर सफलता एक या दो वीडियो से नहीं मिलती, बल्कि लगातार मेहनत करने से मिलती है। अगर आप नियमित रूप से वीडियो Upload करते हैं, तो आपकी Audience भी आपके नए कंटेंट का इंतज़ार करने लगती है। इसके साथ ही प्लेटफ़ॉर्म का Algorithm भी Active Creators को बेहतर मौका देता है। इसलिए एक regular Schedule बनाकर लगातार वीडियो Publish करना सबसे अच्छी आदत है। तो भाई यही वो point हैं जहां से आपकी हार या जीत तय होती है।
आपसे Abhijeet का एक Last सवाल?
भाई आपसे मेरा एक सवाल है की भाई आपको जीतना है या बीच मे ही हार मान जाना है? मैं भी जानता हूँ की आपका जवाब होगा हाँ सभी का यही जवाब होता है लेकिन मेरे भाई खतरे की बात ये है आपके लिए की आपको बस अपने रड़ते से भटकना नहीं है मेरे भाई आपको Consistency के साथ यानि लगातार आपको काम करते जाना है। भाई Comment मे मेरे सवाल का जवाब जरूर दीजिए आप मेरा सवाल है की भाई आपको जीतना है या बीच मे ही हार मान जाना है?
Video Upload Kaise Karte Hain Ye Janane Ke Liye Aap Mera Ye Video Dekhiye?
भाई ये भी जान लो — 0 से 10K Subscribers कैसे बढ़ाएं? YouTube Growth Strategy 2026
