Abhijeet ने बताया YouTube का 2026 का सबसे बड़ा Update! 2027 में Monetization के लिए बदलेंगे ये नियम

अगर आप YouTube पर Creator हैं या 2026 में अपना YouTube Channel शुरू करके उससे Earning करना चाहते हैं, तो YouTube का यह नया Update आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 10 अगस्त 2026 को YouTube ने अपने Partner Program यानी YPP को लेकर कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की है, जिनमें कुछ नए Creators के लिए Monetization तक पहुंचने के रास्ते में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मैं Abhijeet, BCA Background से Technology और Creator Economy से जुड़े Topics पर लगातार Content तैयार करता हूं। अपने Platform TechAbhijeet.com और YouTube Channel AbhijeetMindset के जरिए मैं ऐसे महत्वपूर्ण Updates को आसान भाषा में समझाने की कोशिश करता हूं, ताकि Creators सही समय पर अपनी Strategy बदल सकें।

Abhijeet ने बताया YouTube का 2026 का सबसे बड़ा Update! 2027 में Monetization के लिए बदलेंगे ये नियम
Abhijeet ने बताया YouTube का 2026 का सबसे बड़ा Update! 2027 में Monetization के लिए बदलेंगे ये नियम

YouTube का 2026 का नया Update आखिर है क्या?

YouTube ने घोषणा की है कि 1 फरवरी 2027 से नए Creators के लिए YPP में Ads और YouTube Premium revenue sharing की eligibility के thresholds को बढ़ाया जाएगा।

नए Applicants को Long-form Content के जरिए Ads और Premium revenue sharing के लिए पिछले 365 दिनों में 8,000 qualified public watch hours पूरे करने होंगे।

वहीं Shorts Creators के लिए पिछले 90 दिनों में 20 million qualified Shorts views का नया threshold रखा गया है।

यानी आने वाले समय में सिर्फ कुछ Videos Viral हो जाना या थोड़े समय में बड़ी संख्या में Views आ जाना पर्याप्त नहीं होगा। Creator को लगातार Audience और Viewership बनाने पर ज्यादा Focus करना होगा।

क्या पुराने YouTubers की Monetization खत्म हो जाएगी?

यह सवाल बहुत से Creators के मन में है।

नहीं।

YouTube ने साफ तौर पर बताया है कि यह नया YPP entry threshold पहले से YPP में मौजूद Creators को प्रभावित नहीं करेगा।

यानी अगर कोई Creator पहले से YouTube Partner Program में है, तो सिर्फ नए 8,000 Watch Hours या 20 Million Shorts Views वाले threshold की वजह से उसकी existing YPP eligibility खत्म नहीं होगी। नए Terms 1 फरवरी 2027 से प्रभावी होंगे।

Shorts Creators के लिए भी आया बड़ा बदलाव

Shorts को लेकर YouTube ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

1 फरवरी 2027 से 10 million qualified Shorts views पिछले 90 दिनों में होने पर ही Shorts Ads और Subscription Revenue Sharing के लिए eligibility बनी रहेगी।

अगर कोई Channel इस threshold से नीचे चला जाता है, तो वह YPP में बना रह सकता है और Long-form Content से earning जारी रख सकता है। Shorts revenue sharing दोबारा शुरू हो सकती है जब Channel फिर से 10 million qualified Shorts views का threshold पार कर ले।

इसके साथ YouTube ने Shopping, Brand Deals और Trends जैसे नए incentive programs के जरिए Creators के लिए कमाई के अतिरिक्त रास्ते बनाने की भी बात कही है।

Abhijeet ने इस Update को पहले ही Video में समझाया है अगर आप चाहें तो मेरा Video भी देख सकते हैं?

इस पूरे YouTube Update को लेकर मैंने अपने YouTube Channel AbhijeetMindset पर पहले ही एक Video बनाया है, जिसमें मैंने इस बदलाव को आसान भाषा में समझाया है।

अगर आप YouTube Monetization, 2027 के नए नियम और इसका नए तथा पुराने Creators पर क्या असर पड़ सकता है, यह विस्तार से समझना चाहते हैं, तो उस Video को जरूर देख सकते हैं।

यह Article TechAbhijeet.com पर उसी जानकारी को एक जगह विस्तार से समझाने के लिए तैयार किया गया है।

अब Creators को क्या करना चाहिए?

मेरी सलाह यही है कि इस Update से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे Ignore भी नहीं करना चाहिए।

अगर आप अभी YouTube पर शुरुआत कर रहे हैं तो केवल Subscribers बढ़ाने के बजाय Audience Retention, Watch Time, Quality Content और Consistent Viewership पर ध्यान दीजिए।

Long-form Creators को लगातार ऐसा Content बनाना चाहिए जिससे लोग ज्यादा समय तक Video देखें। वहीं Shorts Creators को सिर्फ Views के पीछे भागने की बजाय ऐसी Audience बनाने पर ध्यान देना चाहिए जो आपके Content से जुड़ी रहे।

2026 में तैयारी करने का समय है, क्योंकि नए YPP Terms 1 फरवरी 2027 से लागू होंगे। इसलिए अगर आप आने वाले समय में YouTube से Earning करना चाहते हैं, तो आज से अपनी Content Strategy मजबूत करना ज्यादा समझदारी होगी।

Abhijeet
Founder/Creator, TechAbhijeet.com | AbhijeetMindset

भाई आप ये भी समझ लो — हर एक Content Creator शुरुआत मे क्यू परशान होता है Views को लेकर?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *